Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली कि सड़कों पर घूमती दिखी चुड़ैल, देखकर लोगों के छूटे पसीने…कैमरे में कैद हुई डराने वाली घटना

नेशनल डेस्क: हॉलीवुड की हॉरर मूवी ‘द नन’ आपने देखी होगी। भारत में इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज था। द नन फिल्म की डरावनी चुड़ैल नन को देख सिनेमा हॉल में सबके पसीने छूटे थे। यह तो बात हुई फिल्म की लेकिन दिल्ली की सड़कों पर जब लोगों ने सच में चुड़ैल नन को घूमते देखा तो डर के मारे सभी के होश उड़ गए।

 

दिल्ली में रात के समय लोगों ने नन की तरह दिखने वाली महिला को देखा। इस महिला को देख लोग डर के मारे यहां-वहां छिप गए। नन को देखकर लोगों के डरने वाली घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है।

क्या है सच

दिल्ली की एक मेकअप आर्टिस्ट ने खुद को सुपरहिट हॉरर फिल्म ‘द नन’ के डेमन नन के किरदार में बदलने और सड़कों पर लोगों को डराने का फैसला किया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख हर कोई हैरान हो गया है और लोग मेकअप आर्टिस्ट की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसका वीडियो मेकअप आर्टिस्ट इजा सेतिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

 

वायरल क्लिप में महिला को डरावने भाव के साथ कार की खिड़की से बाहर झांकते देखा जा सकता है। वीडियो में एक व्यक्ति को उनके मेकअप कौशल की प्रशंसा करते हुए यह कहते हुए देखा जा सकता है कि वह एक भूत की तरह दिखती हैं। कई लोगों को सेतिया से दूर भागते हुए भी देखा जा सकता है जबकि अन्य ने कहा कि उनका लुक “बहुत अच्छा” है। वह कुछ दिल्लीवासियों के साथ तस्वीरें खिंचवाती भी नजर आ रही हैं।

Exit mobile version