Dainik Savera Times

तमिलनाडु विधानसभा रिजल्ट के बीच तिरुपति मंदिर पहुंची विजय की रुमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन, वजह बर्थडे या TVK

Vijay rumored girlfriend Trisha Krishnan

एंटरटेनमेंट डेस्क: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों को लेकर माहौल काफी गर्म है। अभिनेता से नेता बने थलापति विजय इस बार अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। विजय की पार्टी राज्य की बड़ी पार्टियों डीएमके और एआईएडीएमके से आगे चल रही है। विजय ने पेरंबूर और त्रिचि ईस्ट सीटों से चुनाव लड़ा है।

तृषा कृष्णन का वीडियो वायरल

इसी बीच विजय की कथित गर्लफ्रेंड और मशहूर अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कार में सफर करती नजर आ रही हैं। वीडियो में तिरुपति और तिरुवल्लूर की दिशा दिखाने वाले बोर्ड दिखाई देते हैं। इसके बाद उनका एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वह तिरुपति में दर्शन करती नजर आईं। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जन्मदिन पर मंदिर में पूजा

तृषा कृष्णन ने अपने जन्मदिन के मौके पर तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। उन्होंने अपने खास दिन की शुरुआत पूजा-पाठ से की। सुबह-सुबह मंदिर पहुंचीं तृषा साधारण और पारंपरिक कपड़ों में नजर आईं। उन्होंने फूलों की प्रिंट वाली ड्रेस पहनी थी और बेहद सादगी के साथ दर्शन किए।

 

फैंस से की मुलाकात

मंदिर में मौजूद फैंस ने तृषा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने मुस्कुराकर और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। कई वीडियो में देखा गया कि वह फैंस से बातचीत कर रही हैं और काफी सहज नजर आ रही हैं। उनकी इस सादगी और व्यवहार की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

सादगी से मनाया 43वां जन्मदिन

तृषा कृष्णन ने इस साल अपना 43वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर देशभर से फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां दीं। फैंस ने उनकी फिल्मों के सीन, पुराने वीडियो और खास पलों को शेयर करते हुए उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर उनका नाम ट्रेंड करता रहा। एक तरफ जहां तमिलनाडु की राजनीति में विजय की बढ़त चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर तृषा कृष्णन का जन्मदिन और उनका मंदिर दर्शन भी सुर्खियों में है। दोनों ही वजहों से यह दिन फैंस के लिए काफी खास बन गया है।

Exit mobile version