Site icon Dainik Savera Times

विजय सांपला ने Ravneet Singh Bittu से की मुलाकात, MODI कैबिनेट में शामिल होने पर दी बधाई

पंजाब। लुधियाना से लोकसभा चुनाव हारने वाले रवनीत सिंह बिट्टू को भी मोदी कार्यालय से फोन आया है। यानी उन्हें भी मोदी 3.0 में जगह मिल सकती है। वहीं, रवनीत बिट्टू पीएम हाउस पहुंच गये हैं। जो पीएम मोदी कैबिनेट में नए मंत्री के रूप में शामिल होंगे। इसी को लेकर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने रवनीत सिंह बिट्टू से मुलाकात कर बधाई दी है।

इस दौरान विजय सांपला ने कहा कि पंजाब बीजेपी के ख़राब प्रदर्शन के वावजूद भी रवनीत सिंह बिट्टू को मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया है। अब पंजाब के मुद्दों हल होंगे। पंजाब में क्राइम बढ़ रहा है और नशा बढ़ रहा है इसको खत्म किया भी जायेगा। एक बार मोदी सरकार फिर से देश के विकास के लिए काम करेगी।

Exit mobile version