Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vikas Thapata ने थामा BJP का दामन, Sukhram Chaudhary ने दिलवाई सदस्यता

April 11, 2023

Vikas Thapata ने थामा BJP का दामन, Sukhram Chaudhary ने दिलवाई सदस्यता

शिमला (गजेंद्र): भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं नगर निगम शिमला के चुनाव प्रभारी सुखराम चौधरी ने भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में समाजसेवी एवं मदद सेवा ट्रस्ट के प्रेस सचिव विकास थापटा को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। सुखराम चौधरी ने विकास थापटा का भाजपा परिवार में स्वागत किया। विकास थापटा ने कहा की यह मेरी जीवन की किसी राजनीतिक दल की प्रथम सदस्यता है।

उन्होंने कहा की भाजपा सारे समाज को एक साथ लेकर आगे बढ़ने का कार्य करती है और जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे समाज के लिए एवं हर वर्ग का ध्यान रखते हुए कार्य किया है इससे प्रभावित होकर मैंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि मैं एक मजबूत विचार वाली पार्टी के साथ जुड़ना चाहता था और मुझे भाजपा में एक मजबूत संगठन दिखा, जिससे प्रभावित होकर मैंने भाजपा में आने का निर्णय लिया।

विकास थापटा मूलतः कोटखाई से है और उन्होंने शिमला मंडल के इंजन घर वार्ड से भाजपा की सदस्यता ग्रहण ही। इस अवसर पर विधायक विनोद कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि मेहता, कार्यालय सचिव प्यार सिंह कंवर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, जिला अध्यक्ष विजय परमार, त्रिलोक कपूर और विजय शर्मा उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें