Manipur में नए सिरे से फिर शुरू हुई हिंसा, इंफाल में 2 घरों में लगाई आग

इंफालः मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में फिर हिंसा भड़क उठी जहां कम से कम दो घरों में आग लगा दी गई और कई राउंड गोलीबारी हुई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार रात करीब 10 बजे पटसोई पुलिस थाना क्षेत्र के न्यू कीथेलमनबी की है। उन्होंने.

इंफालः मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में फिर हिंसा भड़क उठी जहां कम से कम दो घरों में आग लगा दी गई और कई राउंड गोलीबारी हुई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार रात करीब 10 बजे पटसोई पुलिस थाना क्षेत्र के न्यू कीथेलमनबी की है। उन्होंने बताया कि हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गए, जिसके बाद से इलाके में तनाव है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।

पढ़ें बड़ी खबरें: College ने सुनाया अजीबो-गरीब फरमान, लड़का-लड़की बैठे साथ तो पड़ेगा पछताना

उन्होंने बताया कि घटना के बाद इलाके में इकट्ठा हुईं मेइती समुदाय की महिलाओं को सुरक्षा बलों ने आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पर्वतीय जिलों में जनजातीय एकजुटता मार्च के बाद तीन मई को जातीय हिंसा भड़क गई थी। हिंसा की घटनाओं में अब तक 180 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।

पढ़ें बड़ी खबरें: बलात्कार के आरोप में Bigg Boss का ये Superstar Airport से गिरफ्तार

मणिपुर की आबादी में मेइती समुदाय के लोगों की जनसंख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं। वहीं, नगा और कुकी आदिवासियों की आबादी करीब 40 प्रतिशत है और वे ज्यादातर पर्वतीय जिलों में रहते हैं।

- विज्ञापन -

Latest News