नेशनल डेस्क: वडोदरा-जरोद रोड कोटंबी गांव के पास हाईवे पर सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 26 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह-सुबह हुआ। एक बस आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
टक्कर होते ही चीक-पुकार मच गई और आस-पास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत वडोदरा के सयाजी अस्पताल पहुंचाया गया।
बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तुरंत राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम को बुलाया गया। NDRF ने बचाव कार्य चलाकर बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर जरोद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर हादसे की वजह का पता लगा रही है।

