Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आंध्र प्रदेश: ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत और 7 घायल

July 3, 2026

आंध्र प्रदेश: ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत और 7 घायल

Markapuram: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 7 गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

मृतकों की पहचान अवुला अलकनंदा (19), अवुला अंकलु (20), अवुला नागेश (17) और अवुला नागेश्वरी (2) के रूप में हुई है। सभी गिद्दलूर के नल्लाबंडा बाजार के रहने वाले थे।

पुलिस ने बताया कि सभी घायल लोगों का इलाज कम्भम सरकारी अस्पताल में चल रहा है। हादसा ट्रक की तेज रफ्तार के कारण हुआ। पुलिस ने मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा?

गिद्दलूर के नल्लाबंदा बाजार के अवुला वीरक्का की शादी शुक्रवार सुबह 9:30 बजे कंभम की पामुलेटी से होनी थी। शादी से पहले बारात विनायक मंदिर में रुकी और नारियल फोड़कर दुल्हन की पूजा-अर्चना की। उसी समय सामने से आ रहे ट्रक ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया और उसने ऑटो में सवार 4 लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें