Site icon Dainik Savera Times

विरुधुनगर विस्फोट: स्टालिन ने की मृतकों के परिवारों को 3-3 लाख देने की घोषणा

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने विरुधुनगर जिले के शिवकाशी शहर में पटाखा विस्फोट में मरने वाली दो महिलाओं के परिवारों को 3-3 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मंगलवार को विरुधुनगर जिले के शिवकाशी शहर में यह विस्फोट हुआ था। स्टालिन ने बुधवार को एक बयान में कहा, ’मुझे यह सुनकर गहरा दुख हुआ कि इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई।’

दो महिला कर्मचारी, मुरुगेश्वरी और बानू शिवकाशी में पटाखा इकाई में काम करती थी। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है और जांच के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी। गौरतलब है कि शिवकाशी दक्षिण भारत की आतिशबाजी राजधानी है, जिसका सालाना कारोबार 6000 करोड़ रुपये है।

Exit mobile version