Site icon Dainik Savera Times

Visakhapatnam: रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग

विशाखापत्तनम: आंध्रप्रदेश के विजाग रेलवे स्टेशन पर रविवार को कोरबा-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। राहत की बात है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने कहा कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस ने बताया कि चार दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने कहा कि सुबह करीब 10 बजे ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी थी तभी आग लग गयी, जिसमें तीन एसी कोच समेत चार कोच क्षतिग्रस्त हो गए।

Exit mobile version