Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

AI फीचर्स का सपोर्ट Vivo V50 फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

February 17, 2025

AI फीचर्स का सपोर्ट Vivo V50 फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo V50 : Vivo ने कई पॉपुलर महंगे स्मार्टफोन को टक्कर देने के लिए स्मार्टफोन सीरीज Vivo V50 को भारत में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि, यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च Vivo V40 का अपग्रेडेड मॉडल ही है। इस स्मार्टफोन में कई जरूरी फीचर्स भी दिए गए हैं। साथ ही एआई फीचर्स का सपोर्ट भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन की टक्कर कई पॉपुलर महंगे स्मार्टफोन से होगी। फोन ग्लास बैक पैनल में आएगा। साथ ही इसकी बॉडी Vivo V40 के मुकाबले में पतली की गई। फोन की थिकनेस की बात करे तो 7.39mm होगी, जबकि फोन का वजन 199 ग्राम है।

जानिए Vivo V50 के स्टोरेज और कीमत

Vivo V50 को 3 स्टोरेज में किया गया है लॉन्च।

– 34,999 रुपए की कीमत पर 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज
– 36,999 रुपए की कीमत पर 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज
– 40,999 रुपए की कीमत पर 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज

फोन की बिक्री Flipkart से होगी। फोन रोज रेड, टाइटेनियम ग्रे और स्टेयरी नाइट कलर ऑप्शन में आएगा।

जानिए Vivo V50 के Specifications

– 6.7 इंच क्वाड कर्व्ड फुल HD प्लस AMOLED Display
– 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट
– 4,500 nits की पीक ब्राइटनेस
– HDR मोड सपोर्ट
– Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर सपोर्ट
– AI फीचर्स : सर्कल टू सर्च, AI ट्रांसक्रिप्ट, AI लाइव कॉल ट्रांसलेशन
– रियर में ड्यूल कैमरा सेंसर, मेन कैमरा 50MP, अन्य 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर
– फ्रंट में 50MP कैमरा सेंसर
– 4K वीडियो रिकॉर्डिंग
– 6000mAh पावर बैकअप
– 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
– एंड्रॉइड 15 बेस्ड FunTouchOS 15
– IP68+ IP69 वाटर और डस्ट प्रोटेक्शन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें