Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश को वैश्विक सम्मान दिलाने वाली सरकार के लिए भारी संख्या में करें मतदान : अमित शाह

May 25, 2024

देश को वैश्विक सम्मान दिलाने वाली सरकार के लिए भारी संख्या में करें मतदान : अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छठे चरण के तहत मतदान वाली लोकसभा सीटों के मतदाताओं से अपने विरासतों का पुनर्नर्मिाण करने वाली, हर वर्ग का कल्याण करने वाली और देश को वैश्विक सम्मान दिलाने वाली सरकार के लिए भारी संख्या में मतदान करने की अपील की है। अमित शाह ने शनिवार को मतदान वाले 8 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मतदाताओं से वोट करने की अपील करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज जिन 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदान होने हैं, वहां के मतदाता बहनों-भाइयों से अपने विरासतों का पुनर्नर्मिाण करने वाली, हर वर्ग का कल्याण करने वाली और देश को वैश्विक सम्मान दिलाने वाली सरकार के लिए भारी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं। तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार, जातिवाद और परिवारवाद से मुक्त सरकार बनाने के लिए दिया गया आपका एक-एक मत न केवल भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थकि शक्ति बनाएगा, बल्कि हर गरीब तक मूलभूत सुविधाएं भी पहुंचाएगा।‘

शाह ने दिल्ली के लोगों से भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चुनने के लिए मतदान करने का आग्रह करते हुए एक्स पर कहा, ‘दिल्ली के सभी बहनों-भाइयों से भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चुनने के लिए रिकॉर्ड मतदान करने की अपील करता हूं। एक ऐसी व्यवस्था के लिए वोट करें, जिसका वादे पूरे करने का ट्रैक रिकॉर्ड हो, जो सेना का सम्मान करे और जो सत्ता-सुख के लिए अवसरवादी गठबंधन कर जनविश्वास को धोखा न दे।‘

उन्होंने जम्मू कश्मीर के मतदाताओं से भी वोट करने का आग्रह करते हुए कहा, ‘लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान करने जा रहे जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजाैरी लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि ऐसे प्रत्याशी को चुनें जिसके पास घाटी के लिए रोजगार, इंफ्रास्ट्रर, सांस्कृतिक विकास और पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करने का विजन हो। एक ऐसा नेतृत्व चुनें, जो समृद्ध जम्मू-कश्मीर के संकल्प को पूरा करने में सक्षम हो।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें