Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

शीर्ष स्तर से की जा रही है ‘वोट चोरी’, ज्ञानेश कुमार के हटने तक लड़ाई जारी रहेगी : राहुल गांधी

October 28, 2026

शीर्ष स्तर से की जा रही है ‘वोट चोरी’, ज्ञानेश कुमार के हटने तक लड़ाई जारी रहेगी : राहुल गांधी

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि देश में ‘शीर्ष स्तर से वोट चोरी’ की जा रही है तथा करोड़ों लोगों को मतदान के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा देने या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें पद से हटाए जाने तक अपनी लड़ाई जारी रखेगा।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में आयोजित एक ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम में शामिल हुए और उन लोगों से संवाद किया किया जिनके नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘वोट हर भारतीय नागरिक का अधिकार है, लेकिन आज करोड़ों लोगों से उनका अधिकार छीना जा रहा है। हम काफी समय से यह मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन अब पूरा देश समझ रहा है कि ‘वोट चोरी’ शीर्ष स्तर से की जा रही है।’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि गरीबों को मतदाता सूची से हटाकर उनके अधिकार छीने जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ‘जन सुनवाई’ के दौरान त्रिलोकपुरी के 4 मतदान केंद्रों से 416 मतदाताओं के नाम ‘गैर-कानूनी तरीके से’ हटाए जाने का मामला सामने आया। गांधी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब नहीं देने का आरोप भी लगाया।
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘हमने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से सवाल पूछे हैं, लेकिन वह उनका जवाब देने से इनकार करते हैं और सवालों से बचते हैं। हम रुकने वाले नहीं हैं।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें