Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : लोकतंत्र का पर्व : शहर की सरकार चुनने उमड़े मतदाता

May 10, 2026

Haryana News : लोकतंत्र का पर्व : शहर की सरकार चुनने उमड़े मतदाता

अंबाला। प्रदेश की चुनींदा सीटों पर स्थानीय निकाय के चुनाव चल रहे हैं। इनमें से सबसे अहम अंबाला, पंचकलूा और सोनीपत है। यहां नगर निगम के लिए मतदान हो रहा है। निकाय चुनाव में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें लग गई। लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घरों से बाहर निकले। युवा से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई अपनी स्थानीय सरकार चुनने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। प्रशासन की ओर से किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग जारी है।

अंबाला सिटी 

अंबाला सिटी के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों को मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। ऐसे में कई लोगों के आधार कार्ड उनके मोबाइल में थे तो वह वोट नहीं दे सके। इस समस्या पर जब वार्ड 12 के कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों ने पुलिस प्रशासन के सामने रखा तो उन्हें अपने-अपने कंप्यूटर और प्रिंटर लगाने की अनुमति मिल गई, जिससे कि लोग यहां से अपने आधार कार्ड वन्य पहचान पत्र का प्रिंट निकालकर मतदान कर सकें।

देरी से शुरू हुआ मतदान

सिटी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर में मतदान में देरी के लिए लोगों का आक्रोश नजर आया। आरोप लगाया कि जानबूझकर उन्हें मतदान करने से रोका जा रहा है। वह पौने घंटे से खड़े हैं। इसके बावजूद मतदान की गति जानबूझकर धीमी की जा रही है। एक मतदाता ने तो आक्रोश में मतदान पर्ची को भी फाड़ दिया। पंचकूला नगर निगम चुनाव को लेकर रविवार सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाता लाइनो में खड़े देखने को मिले।

सोनीपत

सोनीपत में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर की सरकार चुनने के लिए सुबह से ही आम जनता के साथ-साथ दिग्गज नेता भी मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभाते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन और वरिष्ठ नेता राजीव जैन ने भी अपने परिवार के साथ मतदान किया। हरियाणा निकाय चुनाव में सोनीपत शहर और इसके अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान को लेकर गजब का उत्साह है।

गांव रायपुर में घूंघट की ओट में महिलाओं का कतारबद्ध होकर वोट डालना यह साबित करता है कि आधी आबादी भी अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह जागरूक है। सोनीपत में बूथ नंबर 26 पर पत्नी मेघा दीवान संग मतदान करने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान पहुंचे। इस दौरान मतदान के बाद केंद्र के बाहर पति-पत्नी ने अंगुली पर लगी स्याही भी दिखाई।

Also Read :

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें