Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली की किस सीट पर कितना रहा है मतदान प्रतिशत? जानिये

February 8, 2025

दिल्ली की किस सीट पर कितना रहा है मतदान प्रतिशत? जानिये

Voting Percentage in Delhi Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज जारी होंगे। कुछ ही देर में रुझान भी सामने आने लगेंगे। चुनाव आयोग ने दिल्ली में पड़े कुल मतदान का आंकड़ा पेश किया है। इसके मुताबिक कुल 60.54 फीसदी मतदान हुआ है। आकलन करने पर पता चलता है कि महिलाओं की सहभागिता पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रही है।

दिल्ली चुनाव में पहली बार पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने वोट किया है। महिला मतदाताओं ने 60.92% मतदान किया है, जबकि पुरुषों ने 60.21% से ज्यादा वोट डाला है। इस चुनाव में मतदान करने वाले मतदाताओं की कुल संख्या 94,51,997 है, जिसमें से 50,42,988 पुरुष, 44,08,606 महिलाएं और 403 अन्य श्रेणी के मतदाता हैं।

वहीं, चुनाव आयोग ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके अनुसार 70 सीटों पर मतदान प्रतिशत इस प्रकार है –

नरेला – 61.85
बुराड़ी – 59.48
तिमारपुर – 55.98
आदर्श नगर – 56.43
बादली – 63.03
रिठाला – 57.89
बवाना – 59.46
मुडका – 60.30
किरारी – 62.39
सुलतानपुर माजरा – 60.25
नागलोई जाट – 59.07
मंगोल पुरी – 64.81
रोहिणी – 62.15
शालीमार बाग – 58.28
शकुरबस्ती – 63.23
त्रि नगर – 62.21
वजीरपुर – 55.65
माडल टाउन – 53.62
सदर बाजार – 60.5
चांदनी चौक – 55.96
मटिया महल – 65.11
बल्लीमारान – 63.9
करोल बाग – 54.55
पटेल नगर – 58.07
मोती नगर – 58.77
मादीपुर – 63.28
राजाैरी गार्डन – 63.06
हरी नगर – 60.74
तिलक नगर – 60.05
जनक पुरी – 62.65
विकासपुरी – 59.07
उत्तम नगर – 61.66
द्वारका – 61.96
मटियाला – 60.87
नजफगढ़ – 64.14
बिजवासन – 61.13
पालम – 62.41
दिल्ली कैंट – 59.36
राजेन्द्र नगर – 61.25
नई दिल्ली – 56.41
जंगपुरा – 57.49
कस्तूरबा नगर – 54.15
मालवीय नगर – 54.07
आर के पुरम – 54.01
महरौली – 53.02
छत्तरपुर – 62.79
देवली – 59.58,
अंबेडकर नगर – 59.47
संगम विहार – 61.08
ग्रेटर कैलाश – 54.92
कालकाजी – 54.59
तुगलकाबाद – 56.03
बदरपुर – 56.93
ओखला – 54.96
त्रिलोक पुरी – 65.28
कोंडली – 62.97
पटपड़गंज – 60.75
लक्ष्मी नगर – 60.87
विश्वास नगर – 60.72
कृष्णा नगर – 64.04
गांधीनगर – 61.01
शाहदरा – 62.58
सीमा पुरी – 65.25
रोहतास नगर – 65.3
सीलमपुर – 68.71
घोंडा – 61.03
बाबरपुर – 65.86
गोकलपुर – 68.29
मुस्तफाबाद – 69.01
करावल नगर – 64.4

दिल्ली कैंट सीट का परिणाम जल्दी आने की उम्मीद है। इस सीट पर सबसे कम करीब 78 हजार मतदाता हैं। यहां पर 59.36 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं, विकासपुरी सीट पर 4.56 लाख मतदाता हैं। ऐसे में यहां का परिणाम देर से घोषित हो सकता है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें