नेशनल डेस्क: केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सभी 30 विधानसभा सीटों के लिए आज भारी मतदान हुआ। शाम 5 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, पुडुचेरी में सबसे ज्यादा करीब 86.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। पुडुचेरी में आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया हुआ, और सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पहुंचने लगे हैं।
पहले के अपडेट के अनुसार, चुनाव आयोग ने पूरे राज्य में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। हर मतदान केंद्र पर अधिकारी मौजूद हैं और मतदाताओं की मदद के लिए व्यवस्था की गई है। दोपहर 1 बजे तक पुडुचेरी में 56.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने डाला वोट
#WATCH पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने DMS कार्यालय में विधानसभा चुनावों के लिए अपना वोट डाला। pic.twitter.com/IHN29n7Ekm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2026
बाइक से वोट डालने पहुंचे पुडुचेरी CM रंगास्वामी
#WATCH पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और मंगलम तथा थट्टनचावडी विधानसभा सीटों से ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) के उम्मीदवार एन. रंगास्वामी, पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए अपना वोट डालने के बाद अपनी बाइक से रवाना हुए। pic.twitter.com/9Im69jWmx4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2026
पुडुचेरी के CM रंगास्वामी वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ तक बाइक से पहुंचे।
बुजुर्ग मतदाताओं के लिए खास सुविधा
इस बार 85 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। ऐसे मतदाता घर बैठे ही वोट दे सकते हैं। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों के लिए वाहन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे आसानी से मतदान केंद्र तक पहुंच सकें।
मतदान केंद्रों पर रोबोट ने किया स्वागत
इस चुनाव में कुछ नई पहल भी देखने को मिल रही हैं। इनमें से एक खास पहल पुडुचेरी में की गई है, जहां मतदान केंद्र पर एक रोबोट तैनात किया गया है। यह रोबोट सुबह मतदान करने आने वाले लोगों का स्वागत कर रहा है, जिससे मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
#WATCH | Puducherry Elections 2026 | A robot, Nila welcomes voters arriving at VOC Govt School to exercise their franchise. pic.twitter.com/rFOanNwntn
— ANI (@ANI) April 9, 2026
30 सीटों पर 294 उम्मीदवार मैदान में
इस बार सभी 30 सीटों के लिए कुल 294 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 40 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। मतदान के लिए पूरे प्रदेश में 1,099 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 209 केंद्रों को संवेदनशील और 5 को अति-संवेदनशील घोषित किया गया है।
मतदाताओं और सुरक्षा की पूरी तैयारी
पुड्डुचेरी में कुल लगभग 9.44 लाख मतदाता हैं। इनमें करीब 4.43 लाख पुरुष, 5 लाख महिलाएं और 139 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। सुरक्षा के लिहाज से करीब 3,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसमें स्थानीय पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय बल और अन्य राज्यों की पुलिस टीम भी शामिल है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो सके।
सीधी टक्कर में प्रमुख गठबंधन
इस चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन आमने-सामने हैं। सभी उम्मीदवारों की किस्मत आज मतदाताओं द्वारा डाले जा रहे वोटों के साथ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में सुरक्षित हो जाएगी।
4 मई को आएंगे नतीजे
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी। इसी दिन चुनाव के अंतिम परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...