Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : छुट्टियों से पहले बढ़ी ट्रेनों में वेटिंग, कोच भी बढ़ाए

May 12, 2026

Haryana News : छुट्टियों से पहले बढ़ी ट्रेनों में वेटिंग, कोच भी बढ़ाए

अंबाला। मई का महीना आधा गुजर चुका है और गर्मियों की छुट्टियों की आहट के साथ ही रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी है। हालात ऐसे हैं कि लंबी दूरी की ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है और वेटिंग लिस्ट बढ़ती जा रही है।

उत्तर और पश्चिम रेलवे ने उठाया कदम

यात्रियों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए उत्तर रेलवे और पश्चिम रेलवे ने बड़ा कदम उठाते हुए अतिरिक्त कोच और स्पेशल ट्रेनों के संचालन का अहम फैसला लिया है, जिससे कि सफर आसान और राहतभरा बनाया जा सके। रेलवे ने हमसफर एक्सप्रेस और दौलतपुर चौक-गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच जोड़ने की घोषणा की है। रेलवे के इस कदम से उन यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जिनकी टिकटें वेटिंग में हैं।

देखें, किन ट्रेनों में जोड़े अतिरिक्त कोच

ट्रेन नंबर 19412/22957 दौलतपुर चौक-गांधीनगर में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए सोमवार को अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया गया। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 20498/20497 हमसफर एक्सप्रेस एक्सप्रेस जोकि फिरोजपुर से रामेश्वरम के बीच चलती है, इस साप्ताहिक ट्रेन में अब 16 मई को अतिरिक्त थर्ड एसी इकोनॉमी कोच जोड़ा जाएगा। इसके अलावा ट्रेन नंबर 14207/08 दिल्ली और प्रतापगढ़ के बीच चलने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में 16 मई से 25 मई के बीच अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा मिलेगी। जबकि 22420/19 गाजीपुर सिटी सुहेलदेव एक्सप्रेस में 16 मई से 22 मई तक अतिरिक्त कोच उपलब्ध रहेंगे।

इन ट्रेनों में बढ़ रही वेटिंग

दौलतपुर से गांधीनगर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 19412 कैपिटल एक्सप्रेस में वेटिंग लगातार बढ़ती जा रही है। ट्रेन की स्लीपर श्रेणी में वेटिंग का आंकड़ा 97 पार कर गया है। वहीं, एसी तृतीय श्रेणी में 61 और द्वितीय श्रेणी में 31 वेटिंग पहुंच गई है। इसी प्रकार 22957 सोमनाथ एक्सप्रेस में वेटिंग का आंकड़ा क्रमश: 51, 18 व 6 है। वहीं 20498 हमसफर एक्सप्रेस में आगामी 30 मई तक स्लीपर श्रेणी की वेटिंग बंद कर दी गई है, जबकि तृतीय एसी श्रेणी की वेटिंग 109 तक पहुंच गई है। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता हिमांशु शेखर ने बताया कि यात्रियों की भीड़ का आकलन करने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

Also Read :

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें