Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

वक्फ संशोधन अधिनियम पर बोले जगदंबिका पाल, अच्छा कानून बनाने की कोशिश

January 22, 2025

वक्फ संशोधन अधिनियम पर बोले जगदंबिका पाल, अच्छा कानून बनाने की कोशिश

Wakf Amendment Act : रामनगरी अयोध्या पहुंचे जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम को गरीबों के लिए अहम बताया। दावा ये भी किया कि ये कानून ऐतिहासिक होगा।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी ने एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। हमारी कोशिश एक अच्छा कानून बनाने की है, जिससे वक्फ का लाभ गरीब आदमी को मिल सके। लखनऊ में हमने बैठक की है। इस बैठक में जेपीसी के सदस्यों के साथ और इससे जुड़े तमाम अधिकारी मौजूद रहे। हमें विश्वास है कि एक अच्छी रिपोर्ट पेश होगी, जो देश के लिए और वक्फ के लिए ऐतिहासिक कानून होगा और वक्फ के उद्देश्य को पूरा करेगा।‘

उन्होंने आगे कहा कि लखनऊ में यह हमारी आखिरी बैठक थी। इसके पहले हम पूरे देश का भ्रमण कर चुके हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, चेन्नई, कर्नाटक, असम, ओडिशा, बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं। हमारी रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। बोर्ड के सदस्यों से सुझाव मांगे गए हैं, जिसके बाद 24-25 को बैठक होगी। उसके बाद इस रिपोर्ट को पेश करेंगे। मुझे लगता है कि एक अच्छे कानून के लिए और संशोधन के लिए सभी सहमति व्यक्त करेंगे और परस्पर सहमति से यह कानून बनेगा।

अयोध्या का दर्शन-पूजन करने को लेकर पाल ने कहा कि मैं पिछले 50 वर्षों से अनवरत यहां आता रहा हूं। मुझे यहां आध्यात्मिक ऊर्ज मिलती है। मैं सबके लिए ईश्वर से मंगलकामना करता हूं। वक्फ संशोधन अधिनियम के लिए संसद द्वारा गठित कमेटी की बैठक मंगलवार को लखनऊ में हुई। इस बैठक में यूपी सरकार के मंत्री और अधिकारी भी शामिल हुए। इससे पहले बिहार की राजधानी पटना में जेपीसी ने हितधारकों के साथ बैठक की थी। माना जा रहा है कि जेपीसी 31 जनवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें