Site icon Dainik Savera Times

हैदराबाद में बारिश से दीवार गिरी, सात मजदूरों की मौत

हैदराबाद। ग्रेटर हैदराबाद में भारी बारिश से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण दीवार ढह गई, जिसके नीचे दबकर चार साल के बच्चे समेत सात प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात मेडचल मल्काजगिरी जिले के बाचुपल्ली में रेणुका येलम्मा कॉलोनी में एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में हुई। बुधवार सुबह तक चले अभियान में बचावकर्मयिों ने मलबे से शव बरामद किए। मृतकों की पहचान तिरुपति राव (20), शंकर (22), राजू (25), राम यादव (34), गीता (32), हिमांशु (4) और खुशी के रूप में हुई।

मृतक ओडिशा और छत्तीसगढ़ के निर्माण श्रमिक थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेज दिया और जांच शुरू की। हैदराबाद और तेलंगाना के कुछ अन्य जिलों में मंगलवार शाम को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया और पेड़ उखड़ गए।

Exit mobile version