Site icon Dainik Savera Times

घर में सो रहे परिवार पर गिरी दीवार… 5 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, 3 सदस्य घायल

दाहोद : गुजरात के दाहोद जिले में शनिवार तड़के एक घर की दीवार ढहने से पांच वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई जबकि उसके दो छोटे भाई-बहन सहित परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राछरदा गांव में शनिवार तड़के करीब तीन बजे यह हादसा हुआ।

कठवारा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘भारी बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवार ढह गई और ये वहां सो रहे परिवार के चार सदस्यों पर गिर गई। उन्होंने बताया, ‘‘इस हादसे में पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में मृतक की मां और उसके दो छोटे भाई-बहन (छह महीने का लड़का और तीन साल की लड़की) घायल हो गए हैं।

Exit mobile version