Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगर पूरा देश ‘शाहीन बाघ’ बन सकता है तो पूरा देश ‘जलियांवाला बाग’ भी बन सकता है : संजय निरुपम

March 12, 2025

अगर पूरा देश ‘शाहीन बाघ’ बन सकता है तो पूरा देश ‘जलियांवाला बाग’ भी बन सकता है : संजय निरुपम

Waqf Amendment Bill : वक्फ संशोधन बिल वापस नहीं लेने पर पूरे देश को शाहीन बाग बना देने वाले ‘ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड’ (AIMPLB) के नेताओं की धमकी पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर देश शाहीन बाग बन सकता है तो जलियांवाला बाग भी बन सकता है।

“पूरा देश जलियांवाला बाग भी बन सकता है”
दरअसल, AIMPLB वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ है। बोर्ड के नेताओं ने पत्रकारों से बात करते हुए धमकी दी है कि अगर सरकार वक्फ संशोधन बिल को वापस नहीं लेगी तो पूरे देश में शाहीन बाग जैसा आंदोलन करेंगे। इस धमकी पर भाजपा और एनडीए के नेता हमलावर हैं। इसी कड़ी में शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, ‘अगर पूरा देश शाहीन बाग बन सकता है, तो पूरा देश जलियांवाला बाग भी बन सकता है।‘

“जिसको होली से परेशानी वो घर में रहे”
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली नहीं मनाने के यूनिवर्सिटी के आदेश पर शिवसेना नेता ने कहा, ‘मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी हिंदुस्तान में ही ना? ऐसे में अगर हिंदुस्तान के लोग होली नहीं मनाएंगे तो कहां के लोग होली मनाएंगे? अगर होली से इतनी परेशानी है, तो वे लोग घर में रहें।‘

“दक्षिण भारत को महाराष्ट्र से सीखना चाहिए”
तीन भाषाओं को लेकर चल रहे विवाद पर निरुपम ने कहा, तीन भाषा की व्यवस्था आज की नहीं बल्कि जवाहरलाल नेहरू के समय का है। हमने महाराष्ट्र में भी इसे लागू करने में सफलता हासिल की है। ऐसे में दक्षिण के राज्यों को महाराष्ट्र से सीखना चाहिए कि किस तरीके से वहां पर तीन भाषाओं का प्रयोग हो रहा है। लेकिन कुछ नेता अपनी राजनीतिक रोटी सेकने के लिए इसे मुद्दा बना रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें