Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली‑यूपी सहित इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम

Today's Weather 14 July 2025

Today's Weather 14 July 2025

Today Weather Update : देश के उत्तरी हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक इन इलाकों में बारिश बनी रहेगी।

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार-रविवार को बारिश का अनुमान
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान करीब 34.5 डिग्री और न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शनिवार और रविवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने के आसार हैं, जिससे उमस से राहत मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
पूर्वी उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर और बहराइच समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। तापमान 30 डिग्री से नीचे चला गया है। पश्चिमी यूपी में भी अगले दो दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है।

बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा
बिहार के बांका, भागलपुर, पूर्णिया और कटिहार में भारी बारिश दर्ज की गई है। शनिवार (9 अगस्त) तक यहां तेज बारिश का अनुमान है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। तापमान 30-34 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि 70-80% आर्द्रता के कारण उमस भरी गर्मी महसूस होगी।

हरियाणा में हल्की बारिश और तेज हवाएं
हरियाणा के मानेसर, झज्जर, रेवारी और नूंह में शनिवार-रविवार को हल्की बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। तापमान 32-35 डिग्री के बीच रहेगा। कुछ क्षेत्रों में धूल भरी आंधी भी आ सकती है।

उत्तराखंड और हिमाचल में रेड अलर्ट
उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश हो रही है। उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश के लिए एक लाल चेतावनी जारी की है।

Exit mobile version