Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Karnataka: भारी बारिश के बाद बेंगलुरु में जलभराव, लगा कई किलोमीटर तक लंबा जाम…एडवाइजरी जारी

October 10, 2023

Karnataka: भारी बारिश के बाद बेंगलुरु में जलभराव, लगा कई किलोमीटर तक लंबा जाम…एडवाइजरी जारी

नेशनल डेस्क: कर्नाटक की राजधानी में सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद मंगलवार को बेंगलुरु के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया, जिसके चलते तीन किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। बेंगलुरु के बेलंदूर इलाके के अलावा शेषाद्रीपुरम के मान्यता टेक पार्क में भी जलभराव देखा गया। इस संबंध में बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की और कहा कि वह स्थिति को सुलझाने के लिए अथक प्रयास कर रही है।

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
एचएएल एयरपोर्ट ट्रैफिक पुलिस बीटीपी ने ट्विटर पर पोस्ट किया, “बेलंडुरु कोडी के पास जलभराव के कारण वाहन और यात्री पानी के बीच फंस गए थे। एक ट्रैक्टर की सहायता से, हमारे इंस्पेक्टर और टीम ने सभी यात्रियों और पैदल यात्रियों को सफलतापूर्वक बचाया।” यात्रियों को सलाह दी जाती है कि इस मार्ग का इस्तेमाल न करें। ट्रैफिक पुलिस ने लिखा कि अभी यह मार्ग यात्रियों के लिए उपयोग करने की स्थिति में नहीं है इसलिए कृपया विकल्प के रूप में आउटर रिंग रोड का उपयोग करें।

अगले 48 घंटों तक बारिश के आसार
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर बारिश हुई, जबकि उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में मौसम में नमी बनी रही। IMD के मुताबिक अगले 24 घंटों में बेंगलुरु के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों के दौरान और बारिश होने की उम्मीद है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक अक्टूबर के महीने में 24 घंटे तक होने वाली 2017 के बाद सबसे ज्यादा बारिश है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें