Site icon Dainik Savera Times

वायनाड आपदा: अज्ञात शवों के अस्थि कलशों का हरिद्वार में होगा विसर्जित

नयी दिल्ली: केरल के वायनाड में आई प्राकृतिक आपदा में मारे गए अज्ञात शवों के अस्थि कलशों को लाकर हरिद्वार में 28 सितंबर को मां गंगा को समर्पित किया जाएगा। देवोत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल नरेन्द्र ने रविवार को यह संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली से केरल भेजा जाएगा, जो राज्य सरकार से वार्ता कर अस्थि कलशों को सम्मानपूर्वक दिल्ली लाएगा। इसके बाद सम्मानपूर्वक अस्थि कलशों को उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित कनखल, सतीघाट पर मां गंगा को समर्पित किया जाएगा।

Exit mobile version