WBSEDCL Recruitment: अगर आप करियर की तलाश में हैं तो वेस्ट बंगाल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (WBSEDCL) की ओर से जारी नई भर्ती आपके लिए बड़ी अवसर साबित हो सकती है। कंपनी ने जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार WBSEDCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर 2025 रखी गई है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
वैकेंसी विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 447 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से 46 पद असिस्टेंट मैनेजर के और 401 पद जूनियर इंजीनियर के लिए हैं।
असिस्टेंट मैनेजर पद की पात्रता
HR & Admin विभाग के लिए: उम्मीदवार किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए और MBA (2 वर्षीय फुल टाइम कोर्स) / MPM / MHRM / या पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा होनी चाहिए, जिसमें पर्सनल मैनेजमेंट या HR में स्पेशलाइजेशन हो। यह डिग्री UGC मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी, AICTE अप्रूव्ड संस्थान या IIM/IIT/XLRI/IITB स्कूल से होनी चाहिए।
F&A विभाग के लिए: किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए और ICMAI/ICAI का फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा MBA (फाइनेंस और अकाउंट्स में) वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) पद की पात्रता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय फुल टाइम डिप्लोमा होना चाहिए।
कैसे करें आवेदन
– सबसे पहले, ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
– फिर कैंडिडेट्स को होमपेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करना चाहिए।
– फिर कैंडिडेट्स को खुद को रजिस्टर करना चाहिए।
– फिर कैंडिडेट्स को अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहिए।
– एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद, कैंडिडेट्स को इसे जमा करना चाहिए।
– फॉर्म जमा करने के बाद, कैंडिडेट्स को इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट लेना चाहिए।

