Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की सराहना की, बोले- हम दोनों नतीजे देने वाले नेता

March 27, 2026

डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की सराहना की, बोले- हम दोनों नतीजे देने वाले नेता

नई दिल्ली: मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने मोदी को ऐसा नेता बताया जो सिर्फ बातें नहीं, बल्कि काम करके दिखाते हैं।

यह भी पढ़ें-
लॉकडाउन लगने की अफवाहों पर लगा विराम, केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri ने बताई असल सच्चाई
हार्दिक पंड्या ने निभाया वादा, वानखेड़े के ग्राउंड स्टाफ को दिए 10-10 लाख रुपये
राम मंदिर के सूर्य तिलक समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, भगवान राम को किया नमन

पीएम मोदी और मैं दोनों नतीजे देने वाले नेता: अमेरिका

भारत में अमेरिकी दूतावास द्वारा साझा किए गए एक संदेश में ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते पहले से ही मजबूत हैं और भविष्य में ये और बेहतर होंगे। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी और मैं, हम ऐसे लोग हैं जो नतीजे देते हैं, और ऐसा हर किसी के बारे में नहीं कहा जा सकता।”

इससे पहले 24 मार्च को मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। इस बातचीत में मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Strait of Hormuz की स्थिति पर चर्चा हुई। यह जलडमरूमध्य दुनिया के लिए बेहद अहम है क्योंकि यहां से बड़ी मात्रा में तेल की सप्लाई होती है।

होर्मुज का खुला रहना पूरी दुनिया के लिए जरूरी: पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर कहा था कि होर्मुज जलडमरूमध्य का खुला और सुरक्षित रहना पूरी दुनिया के लिए जरूरी है। दोनों नेताओं ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।

वहीं भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि इस बातचीत में मध्य पूर्व की स्थिति की समीक्षा की गई और होर्मुज स्ट्रेट को बिना रुकावट चालू रखने के महत्व पर जोर दिया गया। दोनों देशों ने मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

हमलों पर लगी रोक को 10 दिन और बढ़ा रहा: अमेरिका 

इसी बीच, ट्रंप ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अमेरिका- ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमलों पर लगी रोक को 10 दिन और बढ़ा रहा है, यानी 6 अप्रैल 2026 तक। उन्होंने कहा कि यह फैसला ईरान के अनुरोध पर लिया गया है और दोनों देशों के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें