Site icon Dainik Savera Times

हमें वंदे मातरम् से ‘एनर्जी’ मिलती है, कांग्रेस को इससे ‘एलर्जी’ होती है : अनुराग ठाकुर

दिल्ली: भाजपा के सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम से ‘हमें एनर्जी’ मिलती है, वहीं विपक्षी दल को इससे ‘एलर्जी’ होती है। लोकसभा में, ‘राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चर्चा’ में भाग लेते हुए ठाकुर ने कहा, ‘कांग्रेस ने वंदे मातरम् के शताब्दी वर्ष पर आपातकाल लगाकर देश को अंधेरे में पहुंचाया। यह काम उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया और आज स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम् के इतिहास और सांस्कृतिक महत्व को देश के सामने रखा।’

उन्होंने चर्चा की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के दौरान, सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी के अनुपस्थित रहने का जिक्र करते हुए कहा, ‘वंदे मातरम् गीत नहीं राष्ट्रीय प्रीत है इसलिए कांग्रेस इससे भयभीत है। जब चर्चा शुरू हुई तो उस परिवार के 2 सदस्य सदन में ही उपस्थित नहीं थे जिसे दशकों तक नेतृत्व का मौका मिला।’

ये भी पढ़ें- नोटों से भरा विमान क्रैश, 15 लोगों की मौत, पैसे लूटने के लिए दौड़े लोग

Exit mobile version