Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi में हमने डबल इंजन सरकार का किया वादा, 2027 में UP में भी करेंगे : Shashank Mani

February 11, 2025

Delhi में हमने डबल इंजन सरकार का किया वादा, 2027 में UP में भी करेंगे : Shashank Mani

Shashank Mani : संसद का बजट सत्र चल रहा है। इस दौरान दिल्ली चुनाव के नतीजों पर भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की तरफ से किए गए हर वादे को पूरा किया जाएगा। भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा, कि ‘दिल्ली में हमारा सबसे बड़ा वादा डबल इंजन सरकार का था। यही वादा हम 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी करेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि वहां की जनता इसे समझेगी। मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे इसका पहला शुभ संकेत हैं। हमने कोई ऐसे वादे नहीं किए, जिन्हें पूरा नहीं कर पाए। गरीब और सामान्य वर्ग दोनों को लेकर आगे बढ़ेंगे।‘

महाकुंभ में जाम को लेकर समाजवादी पार्टी की तरफ से उठाए जा रहे सवाल पर उन्होंने कहा, कि ‘अगर 45 दिन में किसी एक जगह पर 45 करोड़ लोग आते हैं, पूरे यूनाइटेड स्टेट की आबादी से ज्यादा लोग एक जगह पर स्नान कर रहे हैं, तो थोड़ा जाम लगना स्वाभाविक है। हमें लगता है कि अखिलेश यादव को ये भी देखना चाहिए कि उत्तर प्रदेश के बाहर लोग महाकुंभ की कितनी बढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में अखिलेश को हर जगह महाकुंभ की बुराई नहीं, बल्कि बढ़ाई करनी चाहिए।‘

भाजपा से राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा, कि ‘दिल्ली की परिस्थिति और उत्तर प्रदेश की परिस्थिति में अंतर है। यूपी में जब चुनाव आएगा, उस समय जो आवश्यकता होगी, उसके हिसाब से लोगों से वादा करेंगे।‘ उन्होंने कहा कि ‘हमारे पास मोदी की गारंटी है। दिल्ली में हमने जो वादा किया, उसे पूरा करेंगे और यूपी में जो वादा करेंगे, उसे भी पूरा करेंगे। हमारा इतिहास भी है कि हमने कभी भी वादा खिलाफी नहीं की है।‘

बता दें कि हाल ही में दिल्ली चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को 70 में से 48 सीटों पर जीत मिली, वहीं आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर ही सिमट गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें