Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर में पड़ोसी देश के नापाक इरादे कामयाब नहीं होने देंगे: Manoj Sinha

श्रीनगर: केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में आतंकवादियों के बढ़ते हमलों के बीच उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में पड़ोसी देश के नापाक इरादों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उपराज्यपाल ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि पड़ोसी देश जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद फैलाने की कोशिश कर रहा है। सिन्हा ने श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में हौसला 2.0 और स्टार्ट-अप पोर्टल के लॉन्च को संबोधित करते हुए कहा, “कुछ लोगों को (जम्मू-कश्मीर के) बदलाव रास नहीं आ रहा है और इससे कुछ निराश हैं।

Exit mobile version