कृषि व ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए राज्य को करेंगे हरसंभव सहायता : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास के विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्र बाबू नायडू ने आज कृषि भवन दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान शिष्टाचार भेंट की हैं। इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर भी उपस्थित रहे। इस दौरान आंध्र प्रदेश में कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास के विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आंध्र प्रदेश में कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री नायडू और केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि किसानों और ग्रामीणों की भलाई तथा उनके सशक्तिकरण के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार मिल-जुलकर काम करने के लिए तत्पर है।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि सचिव संजीव चोपड़ा, केंद्रीय ग्रामीण विकास सचिव शैलेष कुमार सिंह तथा आंध्र प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

- विज्ञापन -

Latest News