Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली से पंजाब और MP-छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, पहाड़ी राज्यों में भी बरसेंगे बादल

August 15, 2026

दिल्ली से पंजाब और MP-छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, पहाड़ी राज्यों में भी बरसेंगे बादल

Weather 15 Aug 2026: देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय है। स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और गुजरात समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

दिल्ली-NCR में बारिश के कई दौर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त को आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रह सकता है। सुबह से हल्की बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं और शाम तक भी बारिश की संभावना बनी रहेगी। IMD के मुताबिक दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें- लाल किले से PM मोदी ने 100 GW परमाणु ऊर्जा और पांच नए रिएक्टर का रखा लक्ष्य

 

पंजाब में भी बारिश
पंजाब में 15 अगस्त को कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। लुधियाना, पटियाला, अमृतसर, पठानकोट, होशियारपुर, गुरुदासपुर, जालंधर और बरनाला में बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में भी सक्रिय रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, आगरा, गोरखपुर, अलीगढ़, झांसी, मुजफ्फरनगर, बहराइच, मिर्जापुर, जौनपुर, सोनभद्र और मऊ समेत कई इलाकों में मौसम खराब रह सकता है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा असर
मध्य प्रदेश में मौसम बेहद सक्रिय रहने की संभावना है। भोपाल, जबलपुर, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, मंडला, डिंडौरी, सीधी, पन्ना और कई अन्य जिलों में बारिश के आसार हैं। छत्तीसगढ़ में भी अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है।

ये भी पढ़ें- सैकड़ों पुराने कानूनों को किया रद्द, पिछले दशक में आए बड़े बदलाव: PM Modi

पहाड़ी राज्यों में भी बारिश का दौर
हिमाचल प्रदेश में 15 और 16 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। शिमला, मनाली, कुल्लू, किन्नौर, कांगड़ा, मंडी, चंबा और अन्य इलाकों में मौसम खराब रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड में 14 से 20 अगस्त तक व्यापक बारिश का अनुमान है। नैनीताल, ऋषिकेश, हरिद्वार, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, उधम सिंह नगर और अल्मोड़ा में बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर में भी 15 अगस्त को कई इलाकों में बारिश जारी रहने की संभावना है। श्रीनगर, अनंतनाग, किश्तवाड़, डोडा, पुंछ, कठुआ, बारामूला और राजौरी में मौसम खराब रह सकता है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें