
Weather update : मानसून का मौसम आते है कि देशभर में लोगों को भीषण गर्मी से बहुत राहत मिली है। हालांकि वहीं कुछ राज्यों में ज्यादा बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जो स्थानीय लोगो के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले चार-पांच दिनों के लिए देशभर में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में आने वाली 15 जुलाई तक देशभर के करीब सभी हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है।
दिल्ली में आज बारिश का अनुमान
देश की राजधानी दिल्ली ने दो दिनों से कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। जिसके वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि कुछ देर की बारिश से उमस थोड़ी बढ़ गई है। IMD के अनुसार आज यानी 11 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे जो कुछ जगहों पर बरस भी सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। वही आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक दिल्ली में बारिश का अनुमान जताया है।
पंजाब का मौसम
पंजाब में पिछले दिनों की बारिश में मौसम को सुहाना कर दिया था लेकिन कल पंजाब में दिनभर उमस बना रहा और लोगो के पसीने छुड़ाए। हालांकि शाम की बारिश ने मौसम में बहुत बदलाव लाया जिससे मौसम कूल-कूल हो गया। वही IMD ने बताया की आज भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। अमृतसर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। बारिश होने से पंजाब के मौसम में बदलाव नजर आ सकता है। वहीं गुरुवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है।
बिजली की गर्जन के साथ भारी बारिश की चेतावनी
IMD ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और गोवा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। वही बात करें महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक की तो मौसम विभाग ने 12-14 जुलाई के दौरान भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 11-13 जुलाई तक गरज के साथ भारी वर्षा की चेतावनी दी है। वही अगर बात करें पहाड़ी इलाकों कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख सहित कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।