Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ हुई नए साल की शुरुआत, कहीं तेज हवाएं तो कहीं गलन वाली ठंड

January 1, 2025

घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ हुई नए साल की शुरुआत, कहीं तेज हवाएं तो कहीं गलन वाली ठंड

Weather Forecast : एक ओर लोगों में नए साल का उत्साह देखने को मिला तो दूसरी ओर सर्दी ने भी अपना तगड़ा असर दिखाया। नए साल का आगाज गला देने वाली ठंड और घने कोहरे के साथ हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में सर्दी का असर पूरी तरह देखने को मिला। पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड देखने को मिली है। देश की राजधानी में आज सुबह-सुबह मौसम सर्द रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज का दिन ठिठुरन भरा वाला है। उत्तर भारत के दुसरे राज्यों हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी सर्दी का सितम जारी रहेगा। यहां बहुत से इलाकों में तेज सर्द हवाएं भी चलने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में शीतलहर का असर-
दिल्ली-NCR में पहले गर्मी ने कहर ढाया हुआ था और अब सर्दी का सितम जारी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक ऐसे ही हालात रहेंगे। सुबह घने कोहरे के साथ हुई और शाम और रात में कोहरा छाया रह सकता है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

हरियाणा और पंजाब में लगातार गिरता तापमान-
हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड जारी है। उत्तर भारत के इन दोनों राज्यों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। पहाड़ों पर हुई बर्फ़बारी के बाद से पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में गिरत देखी गई है। इन दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी ठंड ने अपना असर दिखाया। यहां भी बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है।

राजस्थान में गला देने वाली सर्दी-
राजस्थान के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से पारा माइनस में दर्ज किया जा रहा हैं। उत्तरी बफीर्ली हवाओं का असर यहां देखने को मिल रहा है। गलन वाली ठंड तथा कोहरे के कारण यहां आम जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज शीतलहर का प्रभाव और बढ़ने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें