Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

मौसमी कहर : बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, 3 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल

June 14, 2026

मौसमी कहर : बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, 3 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल

Weather havoc Lightning strikes kill 8 people : रांची। झारखंड में मौसम कहर बरपा रहा है। यहां 24 घंटों के दौरान बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।

मृतकों में तीन महिलाएं, दो बच्चे शामिल

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतकों में तीन महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि रांची और गढ़वा जिलों में दो-दो लोगों की जान गई, जबकि चतरा, गिरिडीह, सरायकेला-खरसावां और जामताड़ा जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। रांची जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र में खेतों में काम कर रहे बड़हू गांव के जीतू महली और कतमकुली गांव की निराशा देवी पर बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गढ़वा जिले में खरोंधी थाना क्षेत्र के सुंडी गांव की रीना देवी और केतार थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव के राम अवतार पाल की बिजली गिरने से मौत हो गई।

पिता और नौ साल की बेटी घायल

रीना देवी बारिश के दौरान एक पेड़ के नीचे शरण ले रही थीं, जबकि चरवाहे राम अवतार पाल अपनी भेड़ों को चरा रहे थे। गिरिडीह जिले के घोषकेडीह गांव में बिजली गिरने से झुलसे 10 वर्षीय बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। चतरा जिले में सदर थाना क्षेत्र स्थित ईको पार्क में कार्यरत महिला मजदूर गीता देवी की भी बिजली गिरने से मौत हो गई। अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में संजय देवगम की मौत हो गई, जबकि उनके पिता और नौ साल की बेटी घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब तीनों संदिरडीह गांव में बारिश से बचने के लिए एक झोपड़ी में रुके हुए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया।

Also Read :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें