Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मैदानों में सुबह-शाम ठंड, पहाड़ो में बर्फबारी से बढ़ी सर्दी, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

November 11, 2024

मैदानों में सुबह-शाम ठंड, पहाड़ो में बर्फबारी से बढ़ी सर्दी, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather in North India : दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी और बिहार के लोगों को अब 15 नवंबर का इंतजार है, क्योंकि भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 15 नवंबर के बाद देशभर में मौसम बदलेगा। इससे तापमान में गिरावट आएगी। बर्फबारी के साथ ही पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी और मैदानी इलाकों में सुबह-शाम वाली ठंड पड़ने लगेगी। आइए जानते है राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल-

दिल्ली में छाई धुंध-
दिल्ली में आज सुबह कई इलाकों में कोहरा देखने को मिला। लेकिन दिल्ली और नोएडा में तापमान में ज्यादा फर्क नहीं होगा। दिन के समय आज भी गर्मी परेशान कर सकती है। दिल्ली में आज दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

पंजाब-हरियाणा-
पंजाब में आज तापमान 29.26 डिग्री सेल्सियस है। दिन का पूर्वानुमान न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 21.02 डिग्री सेल्सियस और 34.29 डिग्री सेल्सियस दर्शाता है। सापेक्ष आर्द्रता 25% है और हवा की गति 25 किमी/घंटा है। आज के पूर्वानुमान के अनुसार आसमान साफ ​​रहेगा। हरियाणा में आज तापमान 30 डिग्री सेल्सियस है। दिन का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 22 डिग्री सेल्सियस और 33 डिग्री सेल्सियस है।

पहाड़ो में बर्फ-
उत्तराखंड के मौसम में इन दिनों लगातार बदलाव हो रहा है। मैदानी इलाकों में जहां धूप निकल रही है, तो वहीं पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी हो रही है। IMD के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। उच्च चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। तापमान में हो रही गिरावट के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है।

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल-
उत्तर प्रदेश में सर्दी का प्रभाव दिखना शुरू हो गया है। कई जिलों में कोहरा और धुंध पड़ने की शुरुआत हो चुकी है। यूपी में आज दिन में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहेगा। दिन के समय धूप खिलेगी और पूरा हफ्ता मौसम साफ़ रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें