Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : मौसम ले रहा करवट, बरतें सावधानी

weather-is-changing-be-careful

weather-is-changing-be-careful

चंडीगढ़। प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में बदलते मौसम ने लोगों को राहत के साथ-साथ परेशानी भी दी। यदि बात करें मौसम विभाग की तो कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना है।

इन जिलों में चलेगी आंधी

प्रदेश के गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार, भिवानी और महेंद्रगढ़ सहित कई इलाकों में तेज आंधी चलने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ेगी। हाल ही में हुई बेमौसमी बारिश और ओलों ने पहले ही गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में मौसम में बदलाव किसानों के लिए मुश्किलें और बढ़ा सकता है। विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क रहने और फसल की सुरक्षा के उपाय करने की सलाह दी है।

तापमान में दर्ज होगी गिरावट

यदि बात करें तापमान की तो दिन के समय हल्की गर्मी, लेकिन बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें और यात्रा करते समय सावधानी बरतें। लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के कारण हरियाणा–एनसीआर–दिल्ली में मौसम अस्थिर बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी बारिश, आंधी और तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ का रहेगा असर

प्रदेश के मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, एक के बाद एक सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभों के कारण पूरे क्षेत्र में दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले कुछ दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है, वहीं तेज हवाओं, आंधी-अंधड़, हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है। गुरुवार को हरियाणा के पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश हुई, जबकि शुक्रवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, पानीपत, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बूंदाबांदी से लेकर ओलावृष्टि तक की गतिविधियां देखी गईं। भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए पूरे इलाके में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ये हैं मौसम बदलने के कारण

-एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर स्थित है
-उत्तर-पूर्व पाकिस्तान के पास ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवात सक्रिय
-हरियाणा क्षेत्र में भी निम्न स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है
-अरब सागर से नमी आने के कारण गरज-चमक वाले बादल बन रहे हैं
-पश्चिम भारत के ऊपर तेज गति (लगभग 250 किमी/घंटा) से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं

ये है मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान

-तेज हवाएं चलेंगी, आंधी और अंधड़ हो सकता है।
-कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।
-कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी संभव है।

7 से 9 अप्रैल तक ऐसा रहेगा मौसम

-इस दौरान एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
-इन दिनों में तेज हवाएं, बारिश और ओले गिरने की संभावना।
-मौसम परिवर्तन के कारण तापमान में तेज गिरावट दर्ज होगी।

महेंद्रगढ़

-दिनभर बादल छाए रहे
-शाम को 15–20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं
-हल्की बारिश दर्ज
-तापमान : नारनौल: 34.4°C / 18.4°C
महेंद्रगढ़ : 32.1°C / 20.9°C

हिसार

दिनभर बादलों की आवाजाही रहेगी।
हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
दिन का तापमान : 30.9°C
रात का तापमान : 19.6°C

क्या रखें ध्यान में

-तेज हवाओं के दौरान बाहर निकलने से बचें।
-ओलावृष्टि से फसलों और वाहनों को नुकसान हो सकता है।
-बिजली कड़कने के समय खुले स्थानों से दूर रहें।

Also Read : बड़ा फैसला : हरियाणा में अब 24 घंटे खुलेंगी मंडियां

Also Read : हरियाणा में आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू

Exit mobile version