Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather News: UP के बांदा में रहा एशिया का सबसे अधिक तापमान, पारा 45.4°C पहुंचा, इन राज्यों में लू का अलर्ट

April 18, 2026

Weather News: UP के बांदा में रहा एशिया का सबसे अधिक तापमान, पारा 45.4°C पहुंचा, इन राज्यों में लू का अलर्ट

नेशनल डेस्कः देश के लगभग सभी राज्यों में इस समय भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के बांदा में शुक्रवार को तापमान 45.4°C दर्ज किया गया, जो इस सीजन में अब तक एशिया का सबसे अधिक तापमान है। हैरानी की बात यह है कि एक हफ्ते पहले, यानी 9-10 अप्रैल को देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम 12°C तापमान भी बांदा में ही रिकॉर्ड हुआ था।

ये भी पढे़ं :-

कई राज्यों में लू का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में लू चलने की आशंका है। उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में तापमान 40°C से ऊपर पहुंच चुका है, जिससे हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। प्रयागराज और वाराणसी सहित करीब 50 शहरों में भीषण गर्मी दर्ज की जा रही है।

कई राज्यों में तापमान 43°C के पार

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कई जिलों में तापमान 43°C से ऊपर चला गया है। मध्य प्रदेश के 13 जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। वहीं, ओडिशा के बोलांगीर, सुबर्णपुर और कालाहांडी जिलों में 21 अप्रैल तक सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

बारिश से मिली आंशिक राहत

राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में शुक्रवार को हुई बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन इसके बावजूद तापमान 40°C के ऊपर ही बना रहा।

इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा के कुछ जिलों में भी बारिश की संभावना है, जबकि कर्नाटक के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है।

दक्षिण भारत में उमस भरा मौसम

मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक में बारिश के साथ उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में शनिवार सुबह मौसम में अचानक बदलाव देखा गया, जहां कोहरा छाया रहा।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। सिक्किम के नाथुला में शुक्रवार और शनिवार को बर्फबारी भी दर्ज की गई।

अगले 2 दिन का मौसम अपडेट

19 अप्रैल

  • छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में लू का अलर्ट

  • आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम

  • अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना

  • जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में आंधी और बिजली गिरने की आशंका

20 अप्रैल

  • झारखंड और ओडिशा में हीटवेव की स्थिति बन सकती है

  • तटीय इलाकों में उमस भरी गर्मी, ओडिशा में गर्म रातें रहने की संभावना

  • अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश का अनुमान

  • कर्नाटक, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तेलंगाना में आंधी की संभावना

ये भी पढे़ं :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें