Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, चल रही तेज धूलभरी आंधी

दिल्ली-एनसीआर में आज अचानक दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर सूरज की तपिश के बाद अचानक अंधेरा छा गया और तेज धूल भरी हवा चलने लगी। आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं मौसम विभाग ने पहले ही शनिवार और रविवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी कर रखा है। इससे पहले शुक्रवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जोकि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

Exit mobile version