Weather Today: दिल्ली-NCR सहित इन राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में अचानक बढ़ी गर्मी के बीच मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 16 से 19 मार्च के बीच देश के करीब 17 राज्यों में बारिश, आंधी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई है।