Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather today 19 June 2026: दिल्ली-यूपी समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 80 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

June 19, 2026

Weather today 19 June 2026: दिल्ली-यूपी समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 80 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

Weather today 19 June 2026: देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है, साथ ही मॉनसून की धीमी गति ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अब कई राज्यों के लिए राहत भरी खबर दी है। विभाग ने दिल्ली सहित 11 राज्यों में अगले 12 घंटों के दौरान आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं की भी चेतावनी जारी की गई है, जिनकी गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम
दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार 21 जून तक दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही भी जारी रहेगी। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- Today’s horoscope 19 June 2026: कुंभ राशि वालों की किस्मत में धनलाभ और व्यापार में तरक्की का योग, जानें अन्य राशियों का हाल

 

उत्तर प्रदेश में दोहरी मार 
उत्तर प्रदेश में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल सकते हैं। एक ओर कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है, वहीं दूसरी ओर कई जिलों में लू का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने लखनऊ, वाराणसी, गाजीपुर, प्रयागराज, बाराबंकी, कानपुर, सीतापुर, मेरठ, बरेली, पीलीभीत, हरदोई, बदायूं, बिजनौर, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, कौशांबी, हमीरपुर, महोबा, उन्नाव और चित्रकूट सहित कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों तक तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने और गर्म हवाओं के बने रहने की संभावना जताई गई है।

बिहार में भारी बारिश की चेतावनी
बिहार के कई जिलों में आज मौसम सुहावना रह सकता है, लेकिन इसके साथ भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने सारण, सिवान, गया, शेखपुरा, बेगूसराय, मुंगेर, नवादा, कटिहार, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर और नालंदा जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

राजस्थान में भी सक्रिय होगा मौसम
राजस्थान में भी मौसम करवट लेने वाला है। विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। विशेष रूप से सारड़ा क्षेत्र में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 19 June 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

पहाड़ी राज्यों में भी बारिश की दस्तक
पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम राहत दे सकता है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी और शिमला में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि चंबा और कांगड़ा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं उत्तराखंड में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें