Weather today 8 June 2026: देशभर में मानसून की प्रगति ने भीषण गर्मी से राहत की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। आगामी दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पूर्वोत्तर भारत में मानसून सक्रिय हो चुका है, जबकि दक्षिण और पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों में भी बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई गई है।
कई राज्यों में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 8 जून से देश के अलग-अलग इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। पश्चिमी तटीय इलाकों, पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अभी कुछ दिनों तक भीषण गर्मी देखने को मिल सकती है।
दिल्ली में अभी जारी रहेगी गर्मी
दिल्ली-NCR के लोगों को अभी कुछ दिन और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 8 जून को तापमान में वृद्धि हो सकती है। 8 से 11 जून के बीच दिल्ली और हरियाणा के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। इस दौरान तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
ये भी पढ़ें- Horoscope Today 8 June 2026: इन 2 राशियों के लिए आज का दिन चिंता भरा, जानें अन्य राशियों का हाल
उत्तर प्रदेश में कब मिलेगी राहत?
उत्तर प्रदेश में मौसम के दो अलग रूप में दिखाई दे रहे है। राज्य के पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रह सकता है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 9 और 10 जून को लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 जून के बाद पूर्वी क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।
उत्तराखंड में भी मौसम बदलेगा
उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 11 जून के बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं।
बिहार और झारखंड के लिए अलर्ट
बिहार में उमस भरा मौसम देखने को मिल सकता है, लेकिन 10 जून से कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। झारखंड में भी 8 जून को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें- Hukamnama 8 June 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी
दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी
दक्षिण भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय दिखाई दिया है। कर्नाटक, केरल और तटीय क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। वहीं केरल, माहे और आंतरिक कर्नाटक में भी कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है।
पूर्वोत्तर में भारी वर्षा का खतरा
असम, मेघालय, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में यहां लगातार अच्छी बारिश हो सकती है।

