Site icon Dainik Savera Times

Weather Today: दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में बारिश के आसार, यूपी-बिहार में बाढ़ का खतरा बरकरार

Today Weather 16 जुलाई 2025

Today Weather Update : देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बता दें कि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे दिल्लीवासियों को आज हल्की से मध्यम वर्षा राहत दे सकती है। आइए ख़बर में विस्तार से जानते है…

दिल्ली-एनसीआर में बादल और बूंदाबांदी

दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हो रही थी, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को राजधानी और एनसीआर के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी का दौर जारी रहेगा। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हल्की बारिश से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

यूपी-बिहार में तेज हवाओं के साथ वर्षा

आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश और बिहार में मानसून दोबारा सक्रिय हो गया है। 14 और 15 सितंबर तक इन राज्यों में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश और नदियों का बढ़ता जलस्तर बाढ़ के खतरे को बढ़ा रहा है। कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी अगले दो दिनों तक बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक मौसम के सुधरने के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज इन इलाकों में कहीं-कहीं भारी वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। 17 और 18 सितंबर को भी हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और नदी-नालों के उफान की आशंका बनी हुई है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने सभी राज्यों के निवासियों और यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखें और भारी बारिश वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मानसून की वापसी में देरी के कारण सितंबर के मध्य तक कई जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

Exit mobile version