Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Today: कड़ाके की ठंड से घरों कैद होने को मजबूर लोग, मौसम विभाग ये जारी किया अलर्ट

January 10, 2024

Weather Today: कड़ाके की ठंड से घरों कैद होने को मजबूर लोग, मौसम विभाग ये जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों मं जहां लगातार बढ़ रही ठंड से लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गये है। जहां दिल्ली में पूर्वानुमान के अनुसार हल्की बारिस की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे जा सकता है। येलो अलर्ट की ठंड के बीच लोग दिन भर कांपते रहे। बुधवार भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर रखा है। मंगलवार की शुरुआत कहीं हल्के तो कहीं मध्यम श्रेणी के कोहरे से हुई। सुबह आठ बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता का न्यूनतम स्तर 500 मीटर दर्ज किया गया। दिन चढ़ने के साथ दृश्यता तो कुछ सु़धरी लेकिन बादल दिन भर छाए रहे।

तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई
दिल्ली में 24 घंटे के अंदर अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री रहा था, वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से छह डिग्री कम है। इस सीजन में यह दूसरा सबसे कम अधिकतम तापमान है। इससे पहले चार जनवरी को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया था।

आज भी ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक आज भी दिल्ली में ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। सुबह हल्के से मध्यम कोहरा होगा। दिन में आसमान साफ रहेगा। कहीं कहीं कोल्ड डे की संभावना बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 16 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। बुधवार को दिल्ली में हवा 10 से 16 किमी प्रतिघंटा और बृहस्पतिर को चार से 12 किमी रहने का अनुमान है। दोनों दिन उत्तर-पश्चिम दिशा से ठंडी हवा चलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें