Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Today: राजधानी समेत कई राज्यों में प्रचंड गर्मी का कहर जारी, जाने कैसा रहेगा आज आपके शहर का मौसम

June 14, 2024

Weather Today: राजधानी समेत कई राज्यों में प्रचंड गर्मी का कहर जारी, जाने कैसा रहेगा आज आपके शहर का मौसम

Weather Today : देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश और बिहार में लोगो को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इन जगहों पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। आपको बता दे कि चिलचलाती गर्मी और धूप से राहत को कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। वही मौसम विभाग के अनुसार बिहार और पंजाब के कुछ इलाकों में लोगो को भीषण लू का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई हिस्सो में भीषण गर्मी के साथ लू स्थिति है।

इन राज्यों में गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश ,दिल्ली और बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप दिख रहा है। वहां के लोगो को बाहर निकलने में चिलचालती धूप और गर्म हवाओ का सामना करना पद रहा है। IMD ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू की स्थिति दर्ज की गई। इनता ही नहीं बिहार और पंजाब के कुछ इलाकों में भी लू का सामना करना पड़ सकता है।

IMD ने किया लू का अलर्ट जारी

देश की राजधानी में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप दिख रहा है। इसके साथ वहां के लोगो को गर्मी के वजह से पानी और बिजली की किल्लत से भी जूझना पड़ रहा है। IMD ने दिल्ली में 19 जून तक लू का अलर्ट जारी किया है। जिसके साथ तेज गर्म हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि इस पूरे हफ्ते वहां अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की आशंका जताई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें