Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Alert: बदला मौसम का मिजाज… इन 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट; पढ़ें IMD की लेटेस्ट अपडेट

February 19, 2026

Weather Alert: बदला मौसम का मिजाज… इन 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट; पढ़ें IMD की लेटेस्ट अपडेट

Weather Update 19 Feb: देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के उत्तरी क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी गुजरात में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और हल्की बारिश की आशंका के चलते येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

आईएमडी के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 18 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी गरज के साथ हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है।

ये भी पढ़ें :

दक्षिण और द्वीपीय क्षेत्रों का हाल

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और हल्की वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा केरल और तमिलनाडु में 20 फरवरी के आसपास गरज-चमक और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट संभव है।

पूर्वी भारत में फिलहाल न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं, लेकिन उसके बाद 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

महाराष्ट्र और गुजरात में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है।

मध्य भारत में अधिकतम तापमान फिलहाल स्थिर रह सकता है, हालांकि बाद में हल्की गिरावट संभव है।

ये भी पढ़ें :

दिल्ली में बदला मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। विभिन्न मौसम केंद्रों पर हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई, जिससे ठंडक बढ़ी। दिल्ली के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसके तहत बादल छाए रहने, हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है और औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि जिन राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है, वहां लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें