Site icon Dainik Savera Times

Aaj Ka Mausam: पहाड़ों पर बढ़ी ठंड…. कश्मीर में माइनस में पहुंचा तापमान, दिल्ली में कोहरा; जानें मौसम का हाल

Weather Update 26 November 2026

Weather Update 26 November 2026

Weather Update 26 November 2026: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। बता दें कि उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है। पहाड़ी इलाकों में तापमान लगातार गिर रहा है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पारा माइनस 1.9 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं दिल्ली में सुबह कोहरा छाने की संभावना है। दूसरी तरफ दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 26 नवंबर के लिए कई राज्यों का मौसम अपडेट जारी किया है।

दिल्ली में सुबह छाएगा कोहरा, यूपी में मौसम रहेगा साफ

दिल्ली-NCR में आज बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, सुबह के समय कुछ इलाकों में कोहरा देखने को मिल सकता है। इससे सड़कों पर गाड़ी चलाने वालों को परेशानी हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो यहां आज मौसम साफ रहेगा। बता दें कि IMD ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन सुबह और रात में ठंड बढ़ सकती है। बिहार और झारखंड में भी मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें :

राजस्थान और एमपी में बढ़ेगी ठंड

राजस्थान में आज बारिश या आंधी का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। हालांकि, रात में तापमान गिरने से ठंड का असर बढ़ सकता है। मध्य प्रदेश में भी मौसम साफ रहने का अनुमान है। भोपाल में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंच सकता है। पंजाब के कुछ इलाकों में सुबह घना कोहरा छाने की संभावना है।

कश्मीर में माइनस में पहुंचा तापमान

जम्मू-कश्मीर में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। श्रीनगर में तापमान माइनस 1.9 डिग्री दर्ज किया गया है। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है।

ये भी पढ़ें :

दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। केरल और माहे में भी तेज बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। तटीय कर्नाटक में 28 नवंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। जबकि असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने का अनुमान है।

Exit mobile version