Weather Update 26 Oct 2026: देश के कई राज्यों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 अक्टूबर को देश के 17 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। केरल और तमिलनाडु के लिए ऑरेंज वॉर्निंग जारी की गई है। इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और हवाएं चलने की आशंका है। वहीं, आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, झारखंड और राजस्थान में मौसम की स्थिति अलग-अलग रहने का अनुमान है।
दक्षिण भारत में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 26 अक्टूबर को केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु और केरल के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कई इलाकों में तेज गर्जना के साथ बारिश होने और हवाएं चलने की संभावना है।
इसके अलावा, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश देखने को मिल सकती है। अंडमान-निकोबार में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में दक्षिण भारत के कई राज्यों में मौसम का बदला हुआ रूप देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- भारत में 12वें BRICS संसदीय फोरम का आगाज आज, PM मोदी समेत कई देशों के नेता होंगे शामिल
दिल्ली-NCR में रात में बढ़ेगी ठंड
दिल्ली-एनसीआर में दिन के समय तेज धूप निकलने और गर्मी का एहसास होने की संभावना है। हालांकि, रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
उत्तर प्रदेश में गिरेगा तापमान
उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने का अनुमान है। ग्रामीण इलाकों में सुबह और रात के समय ठंड का एहसास होने लगा है। हालांकि, राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है।
बिहार-झारखंड में सामान्य रहेगा मौसम
बिहार और झारखंड में फिलहाल मौसम सामान्य रहने की संभावना है। दोनों राज्यों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। खासकर ग्रामीण इलाकों में लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है।
राजस्थान में हल्की बारिश के आसार
राजस्थान में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि, राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल, यहां व्यापक स्तर पर भारी बारिश का अनुमान नहीं जताया गया है।
17 राज्यों में बारिश का अलर्ट
देश के 17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी के बीच दक्षिण भारत के राज्यों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। केरल और तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट के साथ तेज बारिश और हवाओं की संभावना है। वहीं, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और अंडमान-निकोबार में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

