Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तर भारत में बदला मौसम, कई राज्यों में बढ़ी ठंड, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

November 26, 2025

उत्तर भारत में बदला मौसम, कई राज्यों में बढ़ी ठंड, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत इन दिनों मौसम में तेज़ बदलाव महसूस कर रहा है। पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में सुबह-शाम सर्द हवाएं चल रही हैं। वहीं बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवाती तूफान बनने की आशंका ने मौसम विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

IMD का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 26 से 29 नवंबर के बीच बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसी दौरान समुद्र में उठ रहे निम्न दबाव के कारण ‘सेन्यार’ नाम का चक्रवाती तूफान अगले 48 घंटे में तट से टकरा सकता है।

ये भी पढ़ें: राशिफल 26 Nov 2025: कई राशि को मिलेंगे नए अवसर, कुछ को संभलकर रहने की जरूरत

दक्षिण भारत में भारी बारिश का खतरा

IMD ने 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक दक्षिण भारत के कई राज्यों तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार में तेज बारिश और तेज़ हवाओं की चेतावनी दी है। इस दौरान हवा की गति 40–50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँच सकती है। तटीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात बनने की भी संभावना है।

दिल्ली में हवा से बढ़ी ठंड

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली सहित कई मैदानी राज्यों पर दिख रहा है। दिल्ली में हवा की रफ्तार 8 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 12 किमी प्रति घंटा हो गई है। दिन में धूप निकलने के बावजूद हवा में इतनी ठंडक है कि लोग कंपकंपी महसूस कर रहे हैं। IMD का कहना है कि 26 नवंबर से दिल्ली के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में स्वास्थ्य क्रांति : हर कालोनी में पहुंचेगी प्राथमिक चिकित्सा सेवा: CM रेखा गुप्ता

उत्तर प्रदेश में कोहरा और गिरता तापमान

यूपी में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय कई जिलों में हल्का कोहरा पड़ सकता है। राज्य में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। बाराबंकी, कानपुर में 8°C, बरेली में 8.6°C, इटावा, मुजफ्फरनगर में 9°C और मेरठ में 9.1°C रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में थोड़ा सुधार हो सकता है। फिलहाल कोई बड़ा मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है और उत्तर-पश्चिम से चल रही ठंडी हवाएँ ही ठंड बढ़ने का कारण हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें