Site icon Dainik Savera Times

Weather Update 6 Nov 2026: बारिश बिगाड़ेगी त्योहारों का मजा? दिल्ली-UP से राजस्थान तक बदलेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी

Weather Update 6 Nov 2026

Weather Update 6 Nov 2026

Weather Update 6 Nov 2026: देशभर में मौसम को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने नई चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक, आज यानी 6 नवंबर को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ तेज आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि कई अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी पिछले कुछ समय से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 नवंबर को दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम बिगड़ने का अनुमान हैं। IMD के मुताबिक, अयोध्या, मेरठ, अमेठी, गौतम बुद्ध नगर, आगरा, उन्नाव, इटावा, आजमगढ़, अलीगढ़, रायबरेली, गाजियाबाद, हरदोई, हमीरपुर, देवरिया, बलिया और गोरखपुर में बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Today’s horoscope 6 Nov 2026: धनतेरस पर किसे मिलेगा धन लाभ और किसे होगा नुकसान? पढ़ें दैनिक राशिफल

 

तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश
दक्षिण भारत के राज्यों में भी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 6 नवंबर को कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

बिहार और झारखंड में भी बदलेगा मौसम
बिहार में ठंड का असर दिखाई देने लगा है। बढ़ती ठंड के बीच राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। गया, पटना, भोजपुर, समस्तीपुर, बक्सर, गोपालगंज, जहानाबाद, वैशाली, भागलपुर, रोहतास, खगड़िया और मुंगेर में बारिश हो सकती है। बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं।

वहीं, झारखंड में भी मौसम करवट बदल सकता है। राज्य के रांची, पलामू, दुमका, सिमडेगा, हजारीबाग और धनबाद में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के चलते यहां भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 6 Nov 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

 

राजस्थान में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर, सवाई माधोपुर, चूरू, अजमेर, झुंझुनू, सीकर, टोंक, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर और भरतपुर में भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में इन जिलों में रहने वाले लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की जरूरत है।

पश्चिम बंगाल में आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी
पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भी भारी बारिश और आंधी का खतरा है। मौसम विभाग ने बीरभूम, हावड़ा, कोलकाता, दुर्गापुर, पुरुलिया, मुर्शिदाबाद और नादिया में मूसलाधार बारिश के साथ आंधी चलने की चेतावनी दी है।

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version