Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

नंवबर में ठंड गायब, पंजाब-हरियाणा समेत पहाड़ी राज्यों में क्या रहने वाला है मौसम का हाल? जानिए…

November 6, 2024

नंवबर में ठंड गायब, पंजाब-हरियाणा समेत पहाड़ी राज्यों में क्या रहने वाला है मौसम का हाल? जानिए…

Weather Update : नंवबर महीने की शुरुआत तक ठंड का एहसास होने लगता है, लेकिन इस साल ठंड कहीं गायब ही लग रही है। पहाड़ी राज्यों को छोड़ दें तो पूरे उत्तर भारत में अभी ठिठुरन महसूस नहीं हो रही है। पहाड़ी इलाकों में जरूर कई जगह तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग के नुसार 8 नवंबर से 15 नवंबर के बीच ठंड की दस्तक दे सकती है। आइए जान लेते है कि क्या रहने वाला है मौसम का हाल।

पंजाब-हरियाणा-
पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ की बात करें तो यहां दोनों ही राज्यों में आज मौसम साफ रहेगा। पंजाब में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री दर किया गया। ऐसा ही मौसम आने वाले एक हफ्ते तक बना रहेगा। बात हरियाणा की करें तो यहां भी ठंड आने में अभी देर है। सुबह-शाम के तापमान में हल्की गिरावट है, जिससे लोगों को थोड़ा सुकून है। राजधानी चंडीगढ़ में भी पूरे हफ्ते ऐसा ही मौसम रहने वाला है।

दिल्ली-
प्रदूषण के कारण दिल्ली में ठंड तो जैसे कहीं छिप ही गई है। 400 के पार होते AQI ने सांस लेना ही मुश्किल कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी में आज मौसम साफ रहेगा। सुबह के वक्त हल्की धुंध छाई रहेगी। न्यूनतम पारा 17.6 तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक रहेगा। इस पूरे हफ्ते तापमान में कुछ ख़ास गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। आने वाले 10 दिन प्रदूषण के चलते ठीक नहीं रहेंगे।

हिमाचल-जम्मू-कश्मीर-उत्तराखंड-
पहाड़ी राज्यों में तापमान में गिरावट आना शुरू हो शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान 18-20 डिग्री तो न्यूनतम 8 से 11 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। आज हिमाचल में मौसम साफ रहेगा। जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग, पहलगाम, कुपवाड़ा और कुकेरनाग जैसे इलाकों में न्यूनतम पारा 1 से 6 डिग्री सेल्सियत तक जा सकता है। यहां पर अधितकतम तापमान 20 डिग्री तक रहने की संभावना है। उत्तराखंड में आज मौसम साफ रहेगा। यहां न्यूनतम पारा गिरना शुरू हो गया है। कई इलाकों में तापमान माइनस में दर्ज हो रहा है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें