Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update : दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, इन राज्यों के बढ़ेगी उमस, जानें मौसम का हाल

September 22, 2024

Weather Update : दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, इन राज्यों के बढ़ेगी उमस, जानें मौसम का हाल

Weather Update : इस साल मानसून ने मैदानी इलाको में जमकर बारिश देखने को मिला है। बात देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां बारिश ने तापमान में काफी गिरावट लायी है। तो वहीं कई राज्यों में बारिश कहर बनकर बरस रही है। कई राज्य ऐसे है जहां भारी बारिश ने बाढ़ जैसी आपदा ला दी है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

कैसा रहेगा देश की राजधानी का मौसम

IMD के अनुसार, आज रविवार को आकाश में ज़्यादातर बादल छाए रहेंगे। हालांकि इस दौरान बारिश होने की खास संभावना नहीं है। बता दे आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वही अगले हफ्ते से शुक्रवार के बीच बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है।

इस दिन से बदलेगा यूपी में मौसम

इन दिनों यूपी में जमकर बारिश देखने को मिल रही है। हालांकि मौसम विभाग ने आज के लिए कोइ भी चेतावनी जारी नहीं की है। बता दें मौसम विभाग के अनुसार 23 सितम्बर को उत्तर प्रदेश में कहीं−कहीं पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा की संभावना है। वहीं 25 सितम्बर को उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश, गरज−चमक के साथ बारिश होने की संभावना हैं।

बंगाल में बाढ़ का कहर जारी

पश्चिम बंगाल में कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और नदियों के आसपास के गांव भीषण बाढ़ में डूब गए हैं। दामोदर घाटी निगम के अनुसार, बुधवार सुबह से मैथन डैम से 40,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है और इसके बाद हावड़ा, हुगली, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, हुगली जिले के खानाकुल, आरामबाग क्षेत्रों में भी बाढ़ आ गई।

पंजाब में भीषण गर्मी से मिली राहत

बता दें इन दिनों पंजाब के लोगो को भीषण गर्मी से बहुत राहत मिली है। सुबह और शाम में मौसम में ठंडगी महसूस की जा सकती है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश होगी जिसे लेकर IMD के अमृतसर और राजधानी चंडीगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि पंजाब में अगले एक-दो दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। केवल दोपहर के समय ही लोगो को गर्मी का सामना रखना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें